अयोध्या: मिल्कीपुर उपचुनाव में गोरखनाथ बाबा ने अपनी ठोकी दावेदारी...BJP और सपा का भविष्य तय करेगी यह सीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या की सबसे खास सीट है मिल्कीपुर विधानसभा

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी के तेजतर्रार युवा विधायक गोरखनाथ बाबा ने बताया कि वे अपनी दावेदारी मानकर चुनावी मैदान में उतर चुके है और जनता का आशीर्वाद समर्थन मिल रहा है। 

उनका कहना है कि मिल्कीपुर के विधायक रहे अवधेश प्रसाद पासी फैजाबाद लोकसभा से सांसद बन गए है और खाली हुई सीट पर अपने बेटे अजीत पासी को समाजवादी पार्टी की टिकट से मिल्कीपुर विधानसभा में उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार के कारण वे अपने आप को अयोध्या का राजा बता रहे हैं जबकि अयोध्या के राजा राम जी हैं और वे हमेशा राजा ही रहेंगे लेकिन उपचुनाव में उनके बेटे अजीत पासी की करारी हार होगी।

उन्होंने कहा कि मैं भी पासी समाज का हूं पार्टी हाईकमान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मैंने अपनी दावेदारी के लिए अपना पक्ष रखा है वैसे मिल्कीपुर के उपचुनाव में पार्टी की तरफ से 22 उम्मीदवारवारों ने अपना नाम भेजा है। फैजाबाद लोकसभा की करारी हार का बदला मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव को भारी मतों से जीत कर पार्टी को मजबूत करूंगा। अयोध्या धाम के सन्तों महन्तों ने भी मुझे मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत के लिए अग्रिम विजय श्री का आशीर्वाद दिया है।

ये भी पढ़ें- तो प्राधिकरण ने बिना सर्वे बना दिया 35 करोड़ का प्रोजेक्ट!..जलभराव झेल रहे हैं जलवानपुरा के बाशिंदे

संबंधित समाचार