लिफ्ट देकर चालक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/बिलारी/अमृत विचार। बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा के इलाके में लिफ्ट देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  थाना फैजगंज बेहटा के गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 25 अक्टूबर की शाम बिलारी में एक्स-रे कराने आई थी। दुकान बंद होने के …

मुरादाबाद/बिलारी/अमृत विचार। बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा के इलाके में लिफ्ट देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  थाना फैजगंज बेहटा के गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 25 अक्टूबर की शाम बिलारी में एक्स-रे कराने आई थी। दुकान बंद होने के कारण वह घर जाने के लिए रोडवेज पहुंची, जहां कोई बस नहीं होने पर वह छोटा हाथी गाड़ी में सवार होकर घर के लिए  निकल पड़ी।

बताया कि वाहन चालक के अलावा एक और व्यक्ति भी मौजूद था। आरोप है ड्राइवर ने सहसपुर में चाय पिलाई, जिसके बाद से उसे बेहोश हो गई। इस बीच दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दोनों लोग  छोड़कर भाग गए। बाद में पता चला कि आरोपी कुंवर पाल, काला निवासी नगला नसू हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

संबंधित समाचार