फिरोजाबाद सड़क हादसा: बहराइच के लिए रवाना हुए 33 यात्री, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। फिरोजाबाद जिले में हुए हादसे में जिले के पयागपुर और विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं। जिन्हें एसडीएम ने घर भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र से एक डबल डेकर बस प्रतिदिन यात्रियों को लेकर दिल्ली जाती है। गुरुवार सुबह प्राइवेट बस की फिरोजाबाद जिले में ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें तीन यात्रियों की मौत हुई। जबकि चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। 

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि सुबह ही फिरोजाबाद जिला प्रशासन की ओर से सूचना दी गई। जिस पर पयागपुर के एसडीएम दिनेश कुमार, स्वास्थ्य सूचना और शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह और परिवहन विभाग की टीम को फिरोजाबाद भेजा गया। जहां पर जिले के 33 यात्रियों ने घर जाने की बात कही। जिस पर सभी को घर के लिए रवाना कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि बस के सभी कागजात सही मिलने की जानकारी हुई है। फिर भी अपने स्तर से जांच करवाई जा रही है। सभी घायलों पर जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है। डीएम ने बताया कि बस में जिले के पयागपुर और विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें -राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ अब कहे जाएंगे ‘गणतंत्र मंडप’, ‘अशोक मंडप’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात