बहराइच: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने शहर में निकाला मशाल जुलूस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से गुरुवार को कारगिल विजय दिवस की पूर्व दिवस पर शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस का पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। 

9

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहर के छावनी चौराहा स्थित राम जानकी मंदिर से मशाल जुलूस भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित युवा मोर्चा के संयोजक व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने निकाला। जुलूस शहर के छावनी चौराहा, घंटाघर, पीपल चौराहा, गुरुद्वारा तिराहा, होते हुए शाहिद उद्यान में जाकर समापन हुआ।

cats

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन मित्तल रहे। मशाल जुलूस का शुभारंभ कारगिल शहीद नायक अरुण कुमार त्रिपाठी के छोटे भाई अशोक त्रिपाठी के द्वारा किया गया।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने कहा जुलाई माह की वह तारीख है आन बान शान बयां करती रहेगी बड़े बड़े बम धमाकों को इनके कदमो को पीछे नही हटा सकी।

यही नहीं देश के लिए परिवार का प्यार कम पड़ गया था आज हम इन देश शहीदों को नमन करते हैं मई 1999 में पाकिस्तान ने भारत देश की भूमि को कब्जा कर लिया था, इसलिए भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया था। 1000 मीटर ऊंची पहाड़ियों के चोटी पर चढ़ गए थे और भारतीय सैनिकों ने इन चोटियों पर चढ़कर विजय हासिल किया। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन मित्तल ने कहा इस युद्ध में हमारे देश के 572 सैनिक शहीद हो गए थे। ऑपरेशन विजय के अंतर्गत 140 कब्जे वाले स्थानों को हमारे नवयुवक सैनिकों के द्वारा पूरा कब्जा वापस लिया गया था। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अर्पित श्रीवास्तव के अलावा जिला पदाधिकारी व युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ अब कहे जाएंगे ‘गणतंत्र मंडप’, ‘अशोक मंडप’

संबंधित समाचार