प्रयागराज: लॉ की छात्रा से कहा केस वापस लो नहीं तो वायरल कर दूंगा वीडियो 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के धूमनगंज की रहने वाली लॉ की छात्रा को एक युवक ने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया है। युवक ने छात्रा से कहा है कि केस वापस ले लो नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इससे डरी छात्रा ने पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

छात्रा के मुताबिक उसने युवक और उसके अन्य साथियों के खिलाफ रेप की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद मामले 164 का बयान दर्ज किया जा चुका है। इस प्रकरण में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। वहीं अन्य आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। 

क्या है मामला
पीड़िता विधि छात्रा ने 23 मई 2024 को नैनी थाने में रेप की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। मामले में अमित दुबे और नीरज कुमार आरोपी हैं। अमित दुबे को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी नीरज के साथ शिल्पा पटेल, सपना पटेल और ध्रुव ने उसके घर पहुंच कर मारपीट की और उसके हाथ की उंगली तोड़ दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: अशरफ के साले सद्दाम व गैंग के अन्य सदस्यों की संपत्ति होगी कुर्क

संबंधित समाचार