कासगंज: कारगिल दिवस की रजत जयंती पर शहीदों को किया नमन, शहीद स्मृति वन का भी लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Published By Vivek Sagar
On

कासगंज, अमृत विचार। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती वर्ष मनाया गया। कलक्ट्रेट परिसर में हुए कार्यक्रम में शहीदों की वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नए शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। शहीदों को पुलिस एवं सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। 

सदर विधायक देवेंद्र राजपूत शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में बनाया गया शहीद स्मारक शहीदों की याद दिलाएगा। उन्होंने कहा कि जवानों के शौर्य से ही कारगिल युद्ध में पड़ोसी देश की सेना पर विजय पायी गई। तीन माह देश के जवानों ने 18 हजार फुट की ऊंचाई पर युद्ध कर दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि शहीदों की शाहदत को भूलाया नहीं जा सकता। आज देश की सीमाएं सैनिकों के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित हैं। डीएम मेधा रूपम ने कहा कि आज का यह दिन शहीदों को याद करने का है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, ब्रिगेडियर अतुल कुमार, कर्नल विनीत कुमार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक,  सैनिक कल्याण पुनर्वास कासगंज अधिकारी कमांडर सतीश कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी धर्मेन्द्र सोलंकी, सब लेफ्टिनेंट सत्यप्रकाश, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट मेघेन्द्र सिंह ने शहीद स्माकर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीद स्मृति वन का लोकार्पण कर पौधा रोपण किया गया। शहीद सैनिकों की वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

WhatsApp Image 2024-07-26 at 18.44.35_345b6257
कलेक्ट्रेट परिसर में बनाया गया शहीद स्मारक।

 

सेवा भारती ने शहीद की मूर्ति पर मल्यार्पण कर किया नमन 
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेवाभारती के एटा कासगंज विभाग उपाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय द्वारा कासगंज विकास खंड के गांव किसरौली में पहुंचकर कारगिल शहीद कुंवरपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभाग उपाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई के दिन यह मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ।

उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस युद्ध में बलिदान हुए भारतीय जवानों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।  प्रदीप कुमार साहू ,सुरेंद्र यादव,विशाल गुरहार,देवदत्त प्रधान, अर्जुन, शिवम, आशु, विकास, भूदेव, बंटी, मोनू,धर्म, श्री कृष्ण, मनोज गुरहार, राहुल सिंह, अवनीश गुरहार ,पप्पू शाक्य,राहुल गुरहार,डॉ गिरीश भारत ,मोनू श्रीवास्तव मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: सावधान! मोबाइल फोन का इस्तेमाल बच्चों को बना रहा आंखों का रोगी

संबंधित समाचार