गोंडा: पकड़ा गया फातिमा स्कूल में दिखा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जिले के प्रतिष्ठित फातिमा स्कूल में शुक्रवार की सुबह देखा गया तेंदुआ शनिवार दोपहर पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा है। स्कूल में तेंदुआ देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में स्कूल बंद कर इसकी जानकारी जिला प्रशासन व वन विभाग को दी थी। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।  

डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को फातिमा स्कूल के फादर ने विद्यालय में तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी थी। सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। जांच टीम को विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आया था। इसके बाद विद्यालय में पिंजरा लगाकर तेंदुए की तलाश शुरू की गई थी।‌ आसपास रहने वाले लोगों को भी सजग किया गया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए बहराइच से एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई थी। डीएफओ ने बताया कि शनिवार के दोपहर बाद बकरी को देखकर तेंदुआ पिंजरे में जा फंसा। उसे तत्काल ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का इलाज किया गया है। जल्द ही उसे बहराइच के कतर्निया घाट स्थित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ शहर के लोगों ने भी राहत के साथ ली है।

ये भी पढ़ें -आर्मस्ट्रांग हत्याकांड में दो और लोग गिरफ्तार , 5 जुलाई को घर के सामने हुई थी हत्या

संबंधित समाचार