काशीपुर: ज्यादा ब्याज के लालच में लोगों के साथ हुई 2.84 करोड़ की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ज्यादा ब्याज के लालच में आकर लोगों से दो करोड़ 82 लाख चार हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में मोहल्ला औझान निवासी ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
जानकारी के अनुसार, भगवान दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान देवीपुरा मुरादाबाद निवासी विक्की कुमार प्रजापति से हुई। उसने बताया कि उसकी खुद की बैंकिंग कंपनी है, जोकि भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त है।
 
वह अपने बैंक में जमा रकम पर दस प्रतिशत वार्षिक ब्याज देता है। आरोप लगाया कि आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने 25 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इसी योजना में गौतमनगर टांडा उज्जैन निवासी विजय सिंह ने 1,92,4000 रुपये, ढकिया गुलाबों निवासी सुरेंद्र सिंह से नौ लाख, कविनगर निवासी विनय चौहान से 17,00000 रुपये, पुराना आवास विकास विनय कुमार से 18,00000 रुपये, औझान निवासी शिवम यादव से 12,00000 रुपये, आलमगीर मुरादाबाद निवासी अरविंद कुमार नौ लाख, औझान निवासी गणेश से आठ लाख, औझान निवासी कृष्णा पत्नी अनिल कुमार से आठ लाख रुपये, ढकिया गुलाबो निवासी अनुज चौहान से आठ लाख, कालागढ़ निवासी प्रशांत यादव से 12,00000 रुपये, औझान निवासी प्रेम यादव से तीन लाख, न्यू आवास विकास निवासी रवि कुमार से दस लाख और औझान निवासी प्रेम कुमार से 5,000000 रुपये लेकर फरार हो गया।
 
इस तरह करीब 2,82,4000 रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने बताया कि काशीपुर कोतवाली में उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत की, जिसके बाद काशीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।

संबंधित समाचार