Auraiya: शादी का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म, फिर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। कोतवाली में एक महिला ने पुत्री के साथ एक युवक की ओर से विवाह का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर मना करके जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। 

क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला की पुत्री बाहर रहकर पढाई कर रही है। किसी तरह उसकी पहचान अटसू कस्बे के मुहल्ला रामनगर निवासी राजवीर सिंह से हो गई। शादी का झांसा देकर बीते चार वर्षों से राजवीर उसकी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

विवाह करने की बात पर टालता रहा। बीते 4 सितंबर को परिजनों से मिलाने के लिए राजवीर ने उसे एक होटल मे बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के पूछने पर जान से मारने की धमकी दी और गलियां देते हुए विवाह करने से मना कर दिया। इसके बाद किसी अन्य युवती के साथ उसका विवाह तय हो गया।

जानकारी होने पर राजवीर से पूछा तो उसने फोन पर गालियां देते हुए विवाह करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजवीर सिंह के खिलाफ गालियां देने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज किया है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Auraiya: प्रेम के आगे झुकने को मजबूर हुए दहेज के लोभी, प्रेमी जोड़े ने अड़चनों को किया दूर, रचाई मंदिर में शादी, परिजनों से लिया आशीर्वाद

 

संबंधित समाचार