Etawah: गर्भवती पत्नी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने चला था फौजी...रोकने पर कर दी पीड़िता की पिटाई, पेट में पल रहा बच्चा हुआ प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से रोकने पर फौजी ने गर्भवती पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे पेट में पल रहा बच्चा भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।                          

शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में राधाकुंज पारस कालोनी में रहने वाले राम राजित उर्फ राहुल ने भारतीय सेना में तैनात अपने जीजा अवनीश कुमार निवासी औरैया के थाना बिधूना क्षेत्र के गांव पुरवावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि एक साल पहले बहन डोली की शादी उनके साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह अपनी मां के साथ मिलकर बहन का उत्पीड़न करने लगे। प्रताड़ित होकर बहन मायके में उनके घर आ गई।

इस दौरान जीजा उनकी बहन के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। बहन ने रोका तो उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उसके पेट में पल रहा बच्चा भी प्रभावित हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल गर्भवती महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- Auraiya: शादी का झांसा देकर किया महिला से किया दुष्कर्म, फिर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

संबंधित समाचार