कासगंज: पशु चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद...एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एनडीआरएफ की टीम ने स्टीमर के माध्यम से की बच्ची की खोजबीन

कासगंज, अमृत विचार। गंजडुण्डवारा क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया मे पशु चुराने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत और आधा दर्जन घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सीएचसी भर्ती कराया गया।

अकबरनगर पलिया निवासी लोकेन्द्र व शेलेन्द्र पुत्रगण महेश चन्द्र गांव मे स्थित शिवाला प्लांट के निकट खेतों में पशुओं को चरा रहे थे। वहीं पास के ही खेत में त्रिलोकी पुत्र महेन्द्र,रवेन्द्र व रामू भी पशु चरा रहे थे। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष मे तब्दील हो गई और लाठी डंडे चले। जिसमे प्रथम पक्ष महेश चन्द्र पुत्र केदार के सिर मे गंभीर चोट लगने मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

वहीं, दोनों पक्षो के शेलेन्द्र, लोकेन्द्र, त्रिलोकी,रेवेन्द्र व चिरनदेवी घालय हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सीएचसी गंजडुण्डवारा लाया गया। जहां गंभीर घायल शेलेन्द्र, लोकेन्द्र व त्रिलोकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक महेश चन्द्र के शव को पोस्टमार्टम भेजे जाने का प्रयास जारी है, लेकिन मृतक बेटी चिरनदेवी उन्हें कार्रवाई की मांग के बाद ही पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ी हुई है।

दो पक्षों मे पशु चराने के दौरान संघर्ष हुआ है। मामले मे एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है व कई लोग घायल हुए है-राजकुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी, पटियाली

ये भी पढ़ें- कासगंज: SP ने बारिश में भीगती छात्राओं को सरकारी गाड़ी से गांव तक पहुंचाया, बोलीं- छात्र जीवन की यादें हुईं ताजा

संबंधित समाचार