अमेठी: जमीनी विवाद में सगी मां ने बेटी पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर कलयुगी मां ने ही अपनी सगी बेटी के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हमले में बेटी हुई बुरी तरह घायल हो गई। बेटी के सिर पर गंभीर रूप से काफी ज्यादा चोटें आई हैं। आपको बता दें कि यह पूरा मामला अमेठी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 कटरा राजा हिम्मत सिंह का है।

जानकारी के अनुसार हमले में गंभीर रूप से घायल का नाम ललिता सरोज पुत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश सरोज (14) है। आरोपी मां का नाम नीलम सरोज है। यह मामला जमीनी विवाद का है। जमीन सभी बेटियों के नाम है। मां जमीन चुपके से बेच रही थी। जिसकी सूचना दोनों बेटियों को मिली। विरोध करने पर कलयुगी मां ने अपनी ही बड़ी बेटी के ऊपर कुल्हाड़ी से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीड़िता ने मां के खिलाफ अमेठी के कोतवाली में तहरीर दी है।

तहरीर के बाद में पुलिस ने शिकायत दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। जहां पर पीड़िता ललिता सरोज का डॉक्टरों के द्वारा उसका मेडिकल जांच किया गया। वहीं मीडिया को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि मेरे पिता जी नहीं हैं और मेरी मां का किसी और के साथ में चक्कर चल रहा है। पीड़िता का कहना है कि मेरी मां मेरी जमीन को किसी और के हाथ से सभी जमीन बेचना चाहती हैं और मैं अपनी मां को जमीन नहीं बेचने देना चाहती हूं। पीड़िता ललिता सरोज तीन बहन और एक छोटा भाई हैं।

 ये भी पढ़ें- अमेठी: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य गंभीर

संबंधित समाचार