मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा, बस ने लोडर आटो को मारी टक्कर, तीन की मौत-बीस घायल
विन्ध्याचल /मिर्जापुर, अमृत विचार। प्रयागराज से विन्ध्याचल माँ का दर्शन करने आ रहे दर्शनार्थियों की लोडर आटो की आमने सामने बस से टक्कर हो गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 दर्शनार्थी घायल हो गये है। चार घायलों को बीएचयू ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है, वहीं 15 घायलों का जिला अस्तपाल में उपचार चल रहा है। लोडर आटो पर 22 लोग सवार थे, घटना के बाद वाहन में फंसे लोगो को निकालने के लिये जेसीबी का सहारा लिया गया। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी गैपुरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खम्हरिया के पास ऑटो लोडर गाड़ी पर सवार होकर विन्ध्याचल से कुछ यात्री कड़ेमानीक प्रयागराज से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे कि मिर्जापुर से प्रयागराज की तरफ जा रही तीर्थयात्री बस से आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिससे ऑटो लोडर में सवार कालू चौहान 60 वर्ष, देवी पत्नी राधेश्याम 52 वर्ष, रमेश पुत्र मुलायम 40 वर्ष निवासी थानापुर जनपद प्रयागराज की मृत्यु हो गयी है तथा आशा देवी पत्नी वृद्धी प्रसाद, बुल्ले चौहान पुत्र लालता प्रसाद, विजय बहादुर चौहान पुत्र कल्लू, सोमवती देवी पत्नी विजय बहादुर.कुन्दन पुत्र विजय बहादुर, मुलायम चौहान पुत्र राधेश्याम व 6 7 छोटे बच्चे घायल हो गये। सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं थाना विन्ध्याचल, जिगना व लालगंज पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु मण्डलीय चिकित्सालय भिजवाया गया तथा मृतकों के शवों को कब्जें में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में पेड़ से टकराई कार, सचिवालय कर्मी के भाई की मौत
