इटावा: सड़क हादसे में सास व दो बहुओं सहित चार की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था परिवार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद में ऑटो पलटने से हुए हादसे में गई जान

इटावा, अमृत विचार। फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे में थाना जसवंतनगर क्षेत्र के नगला हुलासी गांव निवासी सास व दो बहुओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भाग लेकर लौट रहा था। ऑटो पलटने से हादसा हो गया।

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला हुलासी गांव के परिवार के आठ लोग गांव के ही भगवान सिंह के ऑटो में सवार होकर फिरोजाबाद जिले में अपनी बेटी की ससुराल में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। लौटने के दौरान फिरोजाबाद में थाना मक्खनपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन के कट मारने से ऑटो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हादसे में सास माया देवी व उनकी एक बहू सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहू अनीता व ऑटो ड्राइवर भगवान सिंह, मातादीन, ज्ञानवती, नन्हूलाल, गुड्डू व 13 वर्षीय परी घायल हो गए। पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरी बहू अनीता व नन्हूलाल ने भी दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Etawah: औचक निरीक्षण में गौशाला के पास मिला जलभराव, गौशाला प्रभारी पर भड़के एसडीएम, दिये ये निर्देश...

संबंधित समाचार