अमरोहा: डीआईजी ने 70 किलोमीटर साइकिल चलाकर लिया कांवड़ मार्ग का जायजा
कांवड़ियों से बात कर उनकी परेशानी भी जानी
गजरौला (अमरोहा ), अमृत विचार। मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज ने 70 किलोमीटर साइकिल चलाकर कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों से बात कर उनकी परेशानी भी जानी। वहीं डीआईजी के आने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी सतर्क रहे।
डीआईजी रविवार सुबह करीब 6 बजे साइकिल से हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा लेने निकले। उन्होंने मुरादाबाद से बृजघाट तक 70 किलोमीटर साइकिल चलाई। जगह-जगह कांवड़ियों से बात की। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से फीडबैक लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। करीब छह घंटे से अधिक समय तक डीआईजी साइकिल से हाईवे पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। दोपहर 12.30 बजे वह मुरादाबाद लौटे।
इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा का फीडबैक लिया। डीआईजी के साथ पुलिस अधिकारी भी हाईवे पर दौड़े। गजरौला क्षेत्र में डीआईजी ने सीओ श्वेताभ भास्कर और प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह को निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि हाईवे पर चलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। आसपास के कई जिलों के हजारों शिवभक्त बृजघाट से गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अमरोहा : तरौली के राजकीय पशु चिकित्सालय में भरा भूसा, चारों तरफ पसरी गंदगी
