श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला
रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को भारतीय मछुआरों पर हमला कर दिया और कई नावों का अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) तक पीछा भी किया। समुद्र के बीच में हुए अमानवीय हमले का सामना कर रामेश्वरम लौटे मछुआरों ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना के गश्ती जहाज ने हमारी नावों को घेर लिया तथा पथराव …
रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को भारतीय मछुआरों पर हमला कर दिया और कई नावों का अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) तक पीछा भी किया। समुद्र के बीच में हुए अमानवीय हमले का सामना कर रामेश्वरम लौटे मछुआरों ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना के गश्ती जहाज ने हमारी नावों को घेर लिया तथा पथराव एवं सोडा बोतल फेंकने लगे।
इस हमले में मछुआरा सुरेश (42) घायल हो गया जिसे किनारे पर पहुंचने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में मछली पकड़ने वाले बड़े जालों को भी नष्ट कर दिया। इस दौरान मछुआरों के मछली पकड़ने के उपकरणों और जीपीएस उपकरणों को कई लाख रुपये का नुकसान हुआ।
मत्स्य अधिकारियों ने कहा कि लगभग तीन हजार मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए सोमवार सुबह रामेश्वरम से समुद्र में प्रवेश किया था। इस बीच, पट्टली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने भारतीय मछुआरों पर हमले की कड़ी निंदा की और केंद्र से मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।
