अग्निकांड : चार मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, धुएं और लपट में चार लोग फंसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कैसरबाग कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भानुमति चौराहे के पास रविवार को एक चार मंजिला कामर्शियल बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। धुए और लपट के बीच चार लोग बिल्डिंग में फंस गए। सभी शोर मचाते हुए जान बचाने के लिए छत पर पहुंचे और मदद से लिए चीखने-चिल्लाने लगे। अग्निकांड की सूचना मिलते  ही घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने चारों को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा। इसके बाद दमकम कर्मी राहत कार्य में जुट गए। हालांकि, इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।

WhatsApp Image 2024-07-28 at 4.32.00 PM

मुख्य शमन अधिकारी (सीएफओ) मंगेश कुमार ने बताया कि हीवेट रोड पर भानुमति चौराहे के पास चार मंजिला बिल्डिंग के भूतल पर पीवीसी पैनल की दुकान है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पीवीसी पैनल की बंद दुकान में अचानक आग लग गई। चंद मिनट में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिस वजह से बिल्डिंग में धुआ भर गया। बंद से बाहर निकल रही आग की लपट देख लोग शोर मचाने लगे।

WhatsApp Image 2024-07-28 at 4.31.59 PM

एफएसओ हजरतगंज राम रावत ने बताया कि बिल्डिंग के ऊपरी तल पर रह रहे मो. शारिक, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक और अभिषेक सिंह बढ़ते धुएं की वजह से वहां फंस गए। वो सभी जाने की तरफ पहुंचे तो लपट देख छत पर चले गए। इसके बाद सभी मदद के लिए जोरजोर से चिल्लाने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रत्यन किया लेकिन नजीता शून्य रहा। इसके बाद लोगों ने फौरन दमकल कर्मियों को सूचना दी। एफएसओ ने बताया कि जानकारी मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। प्रथम दृष्टया में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात आ रही है।

WhatsApp Image 2024-07-28 at 4.31.58 PM

 दो टीमों में बंटकर बुझाई आग

मुख्य शमन अधिकारी का कहना है कि अग्निशमन कर्मियों ने दो टीमों में बंटकर राहत कार्य चलाया। एक टीम ने आग बुझाना शुरू किया वहीं दूसरी टीम के सदस्य ब्रीदिंग आपरेटस सेट पहनकर छत पर पहुंच गए। वहां से चारों लोगों को सही सलामत नीचे उतार लिया।

यह भी पढ़ें- ओवर स्पीडिंग : कैलोरी ब्रेड की महिला लैब मैनेजर समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

संबंधित समाचार