Fatehpur News: सरकारी जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी...तीन घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
फतेहपुर, अमृत विचार। बकेवर में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले जिसमे दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से बलवा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
बकेवर थानाक्षेत्र के अकबराबाद गांव में गाटा संख्या 377 आबादी के नाम दर्ज है। रविवार को उसी जमीन पर रमेश भुर्जी अपनी भैंस का गोबर डाल रहे थे तभी पूर्व प्रधान श्री प्रताप सिंह अपने पारिवारिक जनों को लेकर गाली गलौज, मारपीट करने लगे।
दूसरे पक्ष से रोजगार सेवक पति सुरेश सिंह भी आ गए और दोनों तरफ से लाठी डंडे, ईंट पत्थर, कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू हो गई। रोजगार सेवक सुरेश सिंह सिर पर चोट लगने पर गिर पड़े। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनो पक्षों की तहरीर पर एफआईआर पंजीकृत की है।
