Farrukhabad: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर हंगामा...कोविड महामारी के साथ इन कर्मचारियों की हो गई सेवाएं समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएमओ बोले कोविड महामारी के समय 6 महीने के लिए रखे गए थे कर्मचारी

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। भारत सरकार के कोविड खत्म होने की घोषणा करते ही जिले के 13 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो गई। कोविड कर्मचारियों के सेवा समाप्त होने पर सीएमओ कार्यालय पहुंच जमकर हंगामा किया।

कोविड कर्मचारियों ने सीएमओ के ज्ञापन न लेने पर नारेबाजी भी की। कोविड के समय कर्मचारियों को अस्थायी रूप से छह माह के लिए रखा गया था। भारत सरकार ने कोविड महामारी को समाप्त घोषित कर दिया। जिससे कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो गई।

जिले के 113 कर्मचारियों की सेवा समाप्त होने पर वह सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सीएमओ ने मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां स्टाफ नर्स पूजा सक्सेना ने बताया कि वह एनएचएम कर्मचारी है। उन्हें पता नही कब आउट सोर्सिंग कर्मचारी दिखा कर वेतन रोक दिया गया। 

पिछले सात माह से हम 113 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। सरकार की इस नीति के विरोध में वह यहां से दिल्ली तक आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे। सीएमओ डाक्टर अवनींद्र कुमार ने बताया इन कर्मचारियों को कोरोना के समय छह माह के लिए रखा गया था। भारत सरकार ने कोविड महामारी को समाप्त कर दिया है। इस वजह से इन कर्मचारियों की सेवा भी समाप्त हो गई हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: झकरकटी बस अड्डे पर नियमित अधिकारी ही नहीं...स्लीपर बस में 40 सीटें, RTO में दर्ज 36 सीट

संबंधित समाचार