बरेली: गर्मी से अकुलाए लोग, आज से चार दिन तक बारिश दे सकती है राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन में भी कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। रविवार को भी सुबह दिन निकलने के साथ ही चटख धूप खिल उठी। सुबह और शाम में दो डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार से चार दिन तक बारिश होने के आसार जताए हैं।

आईएमडी की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार रविवार को जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह को 79 प्रतिशत और शाम को 67 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। जबकि मंगलवार से गुरुवार तक मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं शुक्रवार और शनिवार को धूप के साथ बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: उड़ान...कहानी-उपन्यास के प्रकाशन के लिए तैयार कर रहीं एप, ऑफलाइन मोड में भी करेगा काम

संबंधित समाचार