Unnao Murder: युवक की हत्या के बाद आरोपियों पर नहीं हुईं कोई कार्रवाई, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

डकारी गांव स्थित खुले नाले में औंधे मुंह बाइक सहित मरणासन्न हालत में मिला था युवक

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली के लखापुर के मजरा रामगंज निवासी एक युवक को रविवार शाम किसी ने फोनकर त्रिभुवन खेड़ा बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने देर उसे मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने युवक की मौत का कारण बीमारी बताया। जिस पर परिजन भड़क गये और पोस्टमार्टम के बाद हाइवे पर शव रखकर जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। 

रामगंज निवासी मदन सिंह (28) पुत्र अर्जुन सिंह  को रविवार शाम कानपुर रामादेवी से किसी ने फोन कर त्रिभुवन खेड़ा बुलाया। परिजनों का आरोप है कि वहां आरोपियों ने हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर मदन को जमकर मारा पीटा और आरोपी डकारी गांव के पास एक खुले नाले में उसे फेंक कर चले गए। 

आसपास के लोगों ने जब युवक को औंधे मुंह बाइक सहित मरणासन्न हालत में देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने रात ही में शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया। 

सोमवार दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने लखनऊ कानपुर हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था की पुलिस द्वारा आरोपियों पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जाम की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें- एक हजार करोड़ की जमीन पर कब्जे का प्रयास...Kanpur प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित भेजे गए जेल, घर में 10 थानों की फोर्स ने मारा छापा

संबंधित समाचार