शर्मनाक :  ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही थी युवती, तांक-झांक कर रहा था मैनेजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अश्लील हरकत करने के विरोध में परिचित ने महिला को दी बच्चे की हत्या करने की धमकी

पीड़िताओं ने गोमतीनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर थाने में एक युवती ने शोरुम मैनेजर के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। युवती का आरोप है कि वह एक शोरुम में कपड़े खरीदने गई थी, चेजिंग रुम में कपड़े बदलने के दौरान मैनेजर तांक-झांक करने लगा। वहीं, दूसरी तरफ एक महिला ने परिचित के खिलाफ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि अश्लीलता का विरोध करने पर परिचित ने उसके बच्चे की हत्या करने की धमकी दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपित की करतूत कैद

प्रभारी निरीक्षक दीपक पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शोरुम मैनेजर केशव के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि रविवार को वही कपड़ों की खरीदारी करने के लिए घर के नजदीक एक शोरुम में पहुंची थी, कपड़ों की खरीदारी करने के बाद वह ट्रायल रुम में कपड़े बदलने लगी। युवती का आरोप है कि जब वह ट्रायल रुम से बाहर निकली तो शोरुम मैनेजर केशव दरवाजे पर खड़ा था।

उसे देखकर शोरुम मैनेजर अचानक से हड़बड़ा गया। युवती का कहना है कि कपड़े बदलने के दौरान शोरुम मैनेजर दरवाजे के नीचे बची जगह से उसे कपड़े बदलते हुए देख रहा था। इसको लेकर युवती शोरुम में हंगामा करने लगी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें युवती का आरोप सही निकला। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शोरुम मैनेजर केशव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया गया है।

परिचित पर लगाया अश्लीलता का आरोप

मूलरूप से फर्रुखाबाद जनपद की रहने वाली महिला अपने छह वर्ष के बच्चे के साथ इंदिरानगर में रहती है। लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि कामकाज की तलाश में उसकी मुलाकात सोमनाथ से हुई थी। जिसके बाद सोमनाथ ने उसे गोमतीनगर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में नौकरी दिला दी, महिला कहना है कि उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर सोमनाथ कई बार उससे अश्लील हरकत कर चुका है।

पुन: आरोपित ने मौके का फायदा उठाकर उससे छेड़छाड़ की। इस पर महिला ने विरोध किया तब आरोपित उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपित उसके कार्यालय में हंगामा कर चुका है। जिस वजह से मालिकान ने उसे नौकरी से हटा दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडे ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कबूतरबाजी : सर्राफ की दुकान में ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार की ज्वैलरी

संबंधित समाचार