बदायूं: थाने में हुआ समझौता...घर आकर पत्नी को छत से फेंका, फिर ईंट से कूचा सिर...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। एक महिला ने एसएसपी और आइजीआरएस पर पति पर अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये मांगने की शिकायत की। सोमवार को पुलिस ने दोनों को बातचीत के लिए थाने बुलाया और पति-पत्नी में समझौता हो गया। रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी को छत से धक्का दे दिया। आरोप है कि फिर खुद नीचे आकर पत्नी का सिर ईंट से कूच दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

1
नाजिमा का फाइल फोटो।

 

दरअसल, मामला थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बनगढ़ का है। जहां सोमवार रात गांव निवासी शमीम पुत्र मुन्ने का अपनी पत्नी नाजिमा से किसी को लेकर विवाद हो गया था। दोनों झगड़ते हुए छत पर पहुंच गए। इसी दौरान शमीम ने नाजिका को छत से धक्का दे दिया। नाजिमा नीचे गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। पति का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ और वह छत से नीचे आ गया। जिसके बाद आंगन में पड़ी नाजिमा को खींचकर बरामदे में ले गया और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। 

इस दौरान शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी शमीम ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और नाजिमा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी पति हिरासत में है।

महिला की थी दूसरी शादी, विवाद होने पर पुलिस से की थी शिकायत
महिला का मायका थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पुसगवां में है। उसकी पहली शादी बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम निवासी शमीम से हुई थी। दो साल बाद पति से उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद नाजिमा की शादी बनगढ़ निवासी शमीम के साथ हुई थी। दूसरी शादी होने के बाद भी महिला के पिता रियाज ने खूब दान दहेज दिया था। इसके बाद भी आए दिन नाजिमा और शमीम का झगड़ा होता रहता था। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों समझाकर घर भेज दिया था।

12 जुलाई को भी नाजिमा ने एसएसपी ने शिकायत कर आरोप लगाया था कि उसका पति और ससुरलीजन शादी में दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं हैं। वह एक लाख रुपये और मांग रहे हैं। मांग पूरी न होने पर पति उसे पीटता है। नाजिमा ने पति के खिलाफ आइजीआरएस पर भी शिकायत की थी।

पुलिस ने आरोपी पति को सोमवार को थाने बुलाया था। पति दिल्ली से आया और सीधे थाने चला गया। गांव से पत्नी भी थाने आ गई। पत्नी उसके साथ दिल्ली जाने की बात पर अड़ी थी। थाने में पति उसके दिल्ली ले जाने को तैयार हो गया था। दोनों के बीच लिखित में समझौता हो गया और पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया। घर पहुंचते ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। रात को पति ने पत्नी को मार दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात