मुरादाबाद : प्रेमी को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा (मुरादाबाद), अमृत विचार। प्रेमी को बंधक बनाने की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाकर देखा तो प्रेमी-प्रेमिका के घर पर बैठा था। परिजन प्रेमी के साथ प्रेमिका को भेजने की जिद पर अड़े थे। इसी बात को लेकर हंगामा बढ़ गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी कि लड़के को कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है। परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे। प्रेमी से प्रेमिका को साथ ले जाने की सहमति में आपस में समझौता हुआ। प्रेमी जोड़े को थाने से भेज दिया गया।

एक गांव में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाया करता था। इसकी भनक घरवालों को नहीं थी। प्रेमी प्रेमिका के घर सभी के सामने अनजान बनकर आया करता था। इसी बीच दोनों ने लगभग आठ माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज की भनक दोनों के परिजनों को नहीं लगी। दोनों अपने-अपने घर रह रहे थे। सोमवार को जैसे ही कोर्ट मैरिज की भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने लड़की से पूछताछ की। साथ ही लड़के को घर बुलाया।

पूछने पर उसने भी कोर्ट मैरिज की जानकारी दी। लड़की के परिजन लड़के से उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। साथ ही लड़के को घर में ही बैठा लिया। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि लड़के को बंधक बना रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। घंटों पंचायत चलने के बाद दोनों के परिजनों में लड़की को ले जाने पर सहमति बनी। पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखवा कर ले लिया और थाने से भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: पुष्पेंद्र यादव हत्याकांड में दो बाबुओं समेत नौ दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया इतने रुपये का जुर्माना...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता