अयोध्या: 2,383 लाभार्थियों को मिला स्वनिधि योजना का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मंगलवार को आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थियों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने की अपील की। जनपद में 2,383 लाभार्थियों को स्वनिधि योजना का लाभ दिया गया। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना के संक्रमण के बाद हालात को …

अयोध्या, अमृत विचार। मंगलवार को आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थियों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने की अपील की। जनपद में 2,383 लाभार्थियों को स्वनिधि योजना का लाभ दिया गया।

वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना के संक्रमण के बाद हालात को लेकर कारोबारी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से स्ट्रीट वेंडरों के लिए प्रधानमंत्री स्वामी योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत बैंकों की ओर से स्ट्रीट वेंडरों को10 हजार की आर्थिक मदद दी जा रही है।

योजना का उद्देश्य गरीब व छोटे व्यवसाई जो ठेले व सड़क के किनारे अपना व्यवसाय करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनको सामाजिक आर्थिक विकास में सहयोग प्रदान करना है। जिससे लोगों को पलायन रुके और अपने शहर व क्षेत्र में ही रोजी रोजगार हासिल कर सकें।

ऑनलाइन कार्यक्रम में संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योजना में सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। भाजपा सांसद लल्लू सिंह की ओर से योजना का लाभ प्रतिभा, बसंती गुप्ता, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, मीना शुक्ला, नीरजा देवी, रामदेव भाई इत्यादि को प्रदान किया गया।

जिला प्रशासन से बताया गया कि कार्यक्रम में मंगलवार को लगभग 2,383 लोगों को स्वनिधि योजना का लाभ मिल चुका है और जनपद में अभी और 5752 लोगों को इस योजना का लाभ प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, नगर आयुक्त विशाल सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा यामिनी रंजन, गरिमा सरोज, नितिन पांडेय, आशीष गुप्ता आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार