Kanpur News: केपीएम अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब, मरीज हो रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के केपीएम अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब पड़ी है

कानपुर, अमृत विचार। कमलापत मेमोरियल (केपीएम) अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की दिक्कत देखते हुए सीएमएस ने शासन को पत्र लिखकर एक्सरे मशीन दुरुस्त कराने या सीआरएस फंड से नई मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है। 

बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 250 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से कई मरीजों की एक्सरे की जरूरत होती है। इसके अलावा इमरजेंसी में कई मरीज घायल अवस्था में आते हैं, उनको फ्रैक्चर आदि की जानकारी के लिए भी एक्सरे की जरूरत होती है, लेकिन अस्पताल में एक्सरे मशीन 20 दिनों से खराब पड़ी है। 

ऐसे में मरीजों को उर्सला, हैलट या निजी अस्पताल में एक्सरे कराने की सलाह दी जाती है। केपीएम अस्पताल के सीएमएस डॉ.आरसी यादव ने बताया कि शासन को मशीन ठीक कराने या सीआरएस फंड से नई एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। यहां पर एक्सरे के लिए आने वाले मरीजों और पुलिस द्वारा मेडिकोलीगल के लिए लाए गए अभियुक्तों को उर्सला या हैलट जाने की सालह दी जा रही है, ताकि उनको भटकना ना पड़े। 

विवाद निपटा, शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड 

अस्पताल में सीएमएस डॉ.आरसी यादव ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ.डीके श्रीवास्तव को जून माह में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे करने से मना कर दिया था। अस्पताल की हेल्प डेस्क काउंटर से लेकर अल्ट्रासाउंड कक्ष में नोटिस चस्पा किया गया था कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अग्रिम आदेश तक चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड एवं मेडिकोलीगल एक्सरे सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ.डीके श्रीवास्तव ने बिना वेतन के काम करने का भी प्रस्ताव रखा था। अब शासन ने उन्हें जांच की अनुमति दे दी है। सीएमएस डॉ.राम चंद्र यादव ने बताया कि शासन से आदेश आ गया है, रेडियोलॉजिस्ट को कार्य की अनुमति दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: इरफान सोलंकी के खिलाफ गवाही देने वाले के ईडी ने दर्ज किए बयान...लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय में की पूछताछ

संबंधित समाचार