Unnao News: करंट की चपेट में आकर पति की मौत...शव देख पत्नी की निकल गई चीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कूलर चलाने के दौरान हुआ हादसा

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर सरायं के मजरा ठिठवन खेड़ा निवासी एक युवक बीती रात बिजली आने पर छत से नीचे उतरा और कूलर का स्विच ऑन करने लगा, इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। सुबह पत्नी छत से नीचे उतरी। जहां पति का शव देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुन आस पास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

शंकरपुर सरायं के मजरा ठिठवन खेड़ा निवासी स्व. श्रीराम का बेटा नीरज सोमवार रात छत पर सो रहा था, तभी रात करीब एक बजे बिजली आने पर वह नीचे कमरे में पहुंचा और कूलर का स्विच ऑन किया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। पूरी रात वह कमरे में पड़ा रहा। 

सुबह के समय पत्नी शिल्पी छत से नीचे उतरी। जहां पति का शव कमरे में पड़ा देख उसके होश उड़ गये और वह दहाड़े मारकर रोने लगी। जिससे आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। नीरज की तीन साल पहले शिल्पी से शादी हुई थी। उसकी एक 10 माह की बेटी पारो है। मौत की सूचना मृतक के बडे भाई और मां को दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार