बरेली: एक लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिला बिजली का बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर-घर योजना (सौभाग्य) के तहत जिले में हजारों उपभोक्ताओं ने नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन ले लिए हैं। मुफ्त कनेक्शन लेने के बाद गरीब उपभोक्ताओं को राहत के बाद अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वजह है कि जिले में सौभाग्य योजना का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं का …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर-घर योजना (सौभाग्य) के तहत जिले में हजारों उपभोक्ताओं ने नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन ले लिए हैं। मुफ्त कनेक्शन लेने के बाद गरीब उपभोक्ताओं को राहत के बाद अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वजह है कि जिले में सौभाग्य योजना का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं का बिजली का बिल नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से वह अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के घर को बिजली से रोशन करने के लिए केंद्र सरकार ने सौभाग्य योजना 25 सितंबर 2017 को लागू की थी। इसके तहत नि:शुल्क कनेक्शन दिए जाने थे। आंकड़ों की मानें तो जिले में 1.36 लाख उपभोक्ता देहात में और करीब 82 हजार उपभोक्ता शहरी क्षेत्र में हैं। विभाग ने सरकारी नियमों को पूरा कर उपभोक्ताओं को कनेक्शन वितरित किए मगर अब करीब एक लाख उपभोक्ताओं को बिजली का बिल नहीं मिल पा रहा है।

बता दें कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बिल न मिलने और गलत बिल जारी करने वाली कंपनियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश कर चुके हैं। मुख्य अभियंता तारिक मतीन ने बताया कि लाकडाउन में औसतन बिल बनाए गए थे। इसके बाद अगर अब मीटर रीडर बिल नहीं बना रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

संबंधित समाचार