National PG College: 38 डिग्री तापमान और मोबाइल की रोशनी में काउंसलिंग, गर्मी से स्टूडेंट्स बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: नेशनल पीजी कॉलेज में 38 डिग्री से अधिक तापमान में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मोबाइल की रोशनी में कराई गई। बिजली की बाधा से कार्य देर तक प्रभावित रहा।

मंगलवार को नेशनल पीजी कॉलेज में यूजी छात्रों की काउंसिलिंग का आयोजन हुआ। काउंसिलिंग की प्रक्रिया में कैंपस के साइंस ब्लॉक हॉल में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। इसी दौरान दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। जनरेटर आदि का उपयुक्त व्यवस्था न होने से देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। 38.3 डिग्री सेल्सियस के तापमान में छात्र और प्रवेश समिति के सदस्य प्रतीक्षा में रहे। बिजली न आने पर छात्रों ने मोबाइल का फ्लैश जलाया, तब कहीं जाकर शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच पूरी की जा सकी।

बीसीए में भाई को प्रवेश दिलाने आए भाई विकास ने बताया कि वे लोग 11 बजे काउंसिलिंग में शामिल हुए थे। इसी दौरान बिजली चली गई। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच खचाखच हाल में सांस लेना दूभर हो गया तो कागज से हवा झलकर सुकून मिला। बताया कि बिजली दो घंटे तक बाधित रही। वहीं सुप्रिया का कहना था कि लाइट की समस्या सुबह से ही थी। पांच मिनट के लिए लाइट आई और फिर चली गई।

बीसीए की काउंसिलिंग का आयोजन हुआ। सुबह से ही पॉवर सप्लाई में दिक्कत थी। कई बार लाइट आई और फिर चली गई। कॉलेज के अंदर कोई खराबी नहीं मिली। मेन लाइन से ही परेशानी हुई होगी। जिसे बाद में ठीक कर लिया गया।
-डॉ. डीपी सिंह, प्राचार्य, नेशनल पीजी कॉलेज

संबंधित समाचार