आईपीएल-13: साहा और राशिद ने दिलाई सनराइजर्स को जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। रिधिमान साहा के 45 गेंद में 87 रन, कप्तान डेविड वार्नर के आक्रामक अर्धशतक के बाद राशिद खान की शानदार फिरकी गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण के दिल्ली के कप्तान श्रेयस …

दुबई। रिधिमान साहा के 45 गेंद में 87 रन, कप्तान डेविड वार्नर के आक्रामक अर्धशतक के बाद राशिद खान की शानदार फिरकी गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण के दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले को गलत साबित करते हुए सनराइजर्स ने दो विकेट पर 219 रन बनाए।

अपना जन्मदिन शानदार जीत के साथ मनाने वाले वार्नर ने 34 गेंद में 66 और साहा ने 45 गेंद में 87 रन बनाए। जवाब में दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज सनराइजर्स की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। राशिद ने चार ओवर में सर्फि सात रन देकर तीन विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा को दो विकेट मिले। इस जीत के बाद सनराइजर्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है और अभी प्लेआफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। वहीं दिल्ली 12 मैचों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

दिल्ली को पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर सबसे करारा झटका लगा जब फार्म में चल रहे शिखर धवन खाता खोले बिना संदीप की गेंद पर वार्नर को कैच दे बैठे। दूसरे ओवर में नदीम ने मार्कस स्टोइनिस (छह) को पवेलियन भेजा दल्लिी को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया। इसके बाद राशिद ने सातवें ओवर में दल्लिी को दो झटके दिए। शिमरोन हेटमायेर पहली गेंद पर बोल्ड हुए जबकि पांचवीं गेंद पर रहाणे (26) पगबाधा आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी नहीं चल सके और सात रन बनाकर विजय शंकर की गेंद पर केन विलियमसन को कैच दे बैठे। इसके बाद दिल्ली के मैच में वापसी के सारे रास्ते बंद हो गए।

संबंधित समाचार