वाराणसी: एंटी करप्शन टीम का एक्शन, 10000 रुपए की रिश्वत लेते महिला दारोगा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। एंटी करप्शन टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। जहां लंका थाने में तैनात महिला दरोगा को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन के पास शिकायत की गई थी कि दहेज उत्पीड़न के एक मामले में जांच के दौरान उन्होंने परिवार वालों से 10000 रुपये की डिमांड की थी। इस पर पीड़ितों ने सूचना एंटी करप्शन को दी। जिसके बाद टीम ने महिला दरोगा को पकड़ लिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। महिला दरोगा अनोभा तिवारी वर्ष 2019 बैच की हैं। उन्हें मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। 

ये भी पढ़ें- वाराणसी: आज भी जारी रहेगी होटलों को गिराने की कार्रवाई, ADM का होटलकर्मी को सिर से मारने का वीडियो वायरल-अखिलेश ने उठाया सवाल  

संबंधित समाचार