कानपुर में जमीन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर...आज से लागू नहीं होगा नया सर्किल रेट, इसलिए लग रहा समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

83 आपत्तियों के निस्तारण में लग रहा समय

कानपुर, अमृत विचार। प्रस्तावित नया सर्किल रेट एक अगस्त से लागू नहीं होगा। अधिकारियों के अनुसार नया सर्किल रेट लागू होने में अभी कम से कम तीन दिन का समय लग सकता है। इस पर आईं 83 आपत्तियों के निस्तारण पर अभी काम चल रहा है। 

एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू होना प्रस्तावित था। तहसीलदार और लेखपालों ने रिपोर्ट तैयार भी कर दी है। नया सर्किल लागू होने से पहले लोगों से आपत्तियां मांगी गई थीं। जिसमें 83 आपत्तियां आई हैं। उनके निस्तारण मंं समय लग रहा है। कुछ बिंदुओं पर अभी जिलाधिकारी से अधिकारियों की वार्ता भी होनी है। उसके बाद ही नया सर्किल रेट फाइनल हो सकेगा। 

इस बारे में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने बताया कि अभी नया सर्किल रेट फाइनल नहीं हुआ है। सर्किल रेट फाइनल होने के बाद सर्किल रेट पुस्तिका का प्रकाशन कराकर उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि अभी सर्किल रेट लागू होने में कम से कम तीन दिन और लगेगा। कुछ बिंदुओं पर अभी जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से वार्ता की जानी है। इसके अलावा नए सर्किल रेट को लेकर करीब 83 आपत्तियां आई हैं जिनके निस्तारण में भी समय लग रहा है। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराते हुए नया सर्किल रेट फाइनल होगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में 1000 करोड़ की जमीन कब्जे का मामला: महिला के दर्ज हुए बयान...आरोपी अवनीश दीक्षित के मोबाइल की तलाश शुरू

संबंधित समाचार