हरदोई अधिवक्ता हत्याकांड: गोली मारने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानें हत्या की वजह!
हरदोई। यूपी के हरदोई जनपद में सरेशाम अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। भागने के दौरान पुलिस की ओर से की गयी फायरिंग में शूटर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताते चले मंगलवार की शाम जिले के नामी अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा को उनके आवास पर गोली मार दी गई थी। जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
इस घटना के बाद कई जिलों के वकील आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामला गुरुवार को विधानसभा तक में गूंजा मुख्यमंत्री ने इस मामले में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव उर्फ बीरे के शामिल होने की बात कही। उधर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच देर रात गुरुवार को पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से फायर होने पर एक व्यक्ति के गोली लग गई।
हरदोई अधिवक्ता हत्याकांड: गोली मारने वाले शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानें हत्या की वजह! pic.twitter.com/c3Xvb8ycUk
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 2, 2024
बताया जाता है कि नीरज पुत्र संतराम निवासी झरोइया उस व्यक्ति का नाम है। इसी व्यक्ति ने अधिवक्ता को गोली मारी थी। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। शूटर को किसने लगाया था और हत्या क्यों की गई इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में घायल शूटर का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका
