हरदोई: 'माफ करना, अब इस दुनिया से जा रहीं हूं...' सुसाइड नोट लिखा और कर ली खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आत्महत्या करने से पहले बहू ने लिख रखा था सुसाइड नोट

हरदोई, अमृत विचार। आत्महत्या करने से पहले बहू ने सुसाइड नोट लिख रखा था। उसने लिखा था 'उसकी सास को उसके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आता था और उसे फेंक दिया करतीं थीं, ससुर भी उनकी हां में हां मिलाते रहते थे। लेकिन आगे उसने अपने पति के लिए लिखा कि माफ करना,अब इस दुनिया से जा रहीं हूं।

मामला टड़ियावां थाने के बरौली गांव का है। जहां गुरुवार की दोपहर राजेश की पत्नी नीलम ने कमरें के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। राजेश की शादी इसी साल 12 मार्च को सीतापुर ज़िले के जय दयालपुर पोस्ट गिरधरपुर थाना महोली निवासी रामचंद्र की पुत्री नीलम के साथ हुई थी। गुरुवार की दोपहर राजेश बाज़ार गया हुआ था,जबकि ससुर रामकुमार व सास खेत पर गईं हुईं थीं। 

इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने कमरें के अंदर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, हालांकि पहले तो पुलिस ने सुसाइड नोट को छिपा लिया, लेकिन कई पूछने के बाद एसएचओ टड़ियावां अशोक कुमार सिंह ने सुसाइड नोट में लिखी इबारत के बारे में बताया कि उसमें लिखा है कि सास को उसके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आ रहा था, वह उसे फेंक दिया करती थी, ससुर भी सास की हां में हां मिलाते रहते थे, इन्ही बातों से वह तंग आ चुकी थी। 

नीलम ने अपने पति के बारे में लिखा कि माफ करना, अब इस दुनिया से जा रहीं हूं। वहां पहुंची पुलिस ने ससुरालियों और पड़ोसियों से पूछताछ की। एसएचओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- हरदोई: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने भाड़े के शूटरों से कराई थी अधिवक्ता की हत्या, हत्या के लिए दी गई थी 4 लाख की सुपारी

संबंधित समाचार