कासगंज: छोटे भाई की पत्नी को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, महिला को जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जमीनी विवाद बताया जा रहा घटना का कारण

कासगंज, अमृत विचार। थाना अमांपुर के गांव सूरतपुर खुशकरी में जमीनी विवाद के चलते भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल से इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। 

गांव सूरतपुर खुशकरी निवासी पुष्पेंद्र का अपने बड़े भाई मनवीर से संपत्ति विवाद है। यह विवाद काफी समय से चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते आए दिन दोनों के बीच में कहासुनी होती रहती है। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे इसी विवाद के चलते मनवीर ने पुष्पेंद्र की पत्नी कमलेश को गोली मार दी। 

गोली कमलेश के बाजू में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पति पुष्पेंद्र घायल अवस्था में पत्नी को कासगंज जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए हैं। 

पुष्पेंद्र का कहना है कि जमीनी विवाद में उसके बड़े भाई ने उसकी पत्नी को गोली मारी है। बीती 30 जुलाई के भी उसने मारपीट की थी। घटना के संबंध में सहावर की सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि गोली लगने से 35 वर्षीय कमलेश पत्नी पुष्पेंद्र घायल हुई है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Exclusive: एमडीएम के नमूने होते रहे फेल, तब भी नौनिहालों की सेहत से हुआ खेल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म