अंबेडकरनगर: बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, कुछ ही घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटे बाद ही आरोपी को दबोच लिया और न्यायालय भेज दिया। मामला जैतपुर थाना के एक गांव का है। 

बता दें कि बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रवि किशन निवासी बंदीपुर थाना जैतपुर एक मनबढ़ और दबंग किस्म का आदमी है। गुरुवार को मैं अपनी दुकान पर था मेरी पत्नी और बच्ची जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष है वह घर पर थी। विपक्षी रवि किशन शाम 6 बजे मेरे मकान के दूसरे तल पर अपनी मोबाइल चार्ज करने के लिए आया और अपने मोबाइल चार्ज लगाकर वापस आते समय मेरी तीन वर्षीय पुत्री का हाथ पकड़ कर नीचे ले गया। 

पत्नी के मना करने पर कहा कि दुकान पर ले जा रहा हूं। जिसने बुरी नीयत से मंदिर के पीछे नदी के किनारे झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। चीख-पुकार पर गला दबाकर मारपीट रहा था। बच्ची के चीख-पुकार पर तमाम लोगों को आता देख रवि बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू किया था। 

मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना अध्यक्ष बंदना अग्रहरि हमराही उप निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र, हेड कांस्टेबल रंजीत यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिया। जिसे शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे जैतपुर बाग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके तत्पश्चात न्यायालय भेज दिया गया। 

मालीपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- जिस घर से बेटी की डोली निकालनी थी, उस घर से निकली अर्थी, अंबेडकरनगर की श्रेया का महादेव घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार