Fatehpur: सुलह के लिए दुष्कर्म पीड़िता का किया अपहरण; कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। मुकदमे में सुलह के लिए दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी ने अपहरण कर लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर राधानगर पुलिस ने युवक व उसके पिता, चाचा पर मुकदमा दर्ज किया है। 

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को मधुपुरी गांव का मुन्ना उर्फ अभयराज मौर्य 12 अगस्त 2018 को बहलाकर ले गया था। पति ने थाना सदर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। काफी दिन मुन्ना मौर्य जेल में रहा। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 

उसकी पुत्री व पति की गवाही भी हो चुकी है। आरोपी की ओर से फिर प्रार्थना पत्र गवाही के लिए दिया है। गवाही में सुलह के लिए मुन्ना मौर्य व उसका पिता शिवदास मौर्या, चाचा सुरेश दबाव बना रहे हैं। सुलह न करने पर साजिश के तहत एक मई की सुबह पुत्री को गांव किनारे से मुन्ना जबरन कहीं ले गया है। 

महिला ने पुत्री के अपहरण की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अपहरण के मामले में पुत्री कोर्ट में गवाही न दे सके, इसी वजह से मुन्ना ने अपहरण किया है। आरोपी ने गवाही देने पर परिवार को मार डालने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Moradabad: दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर किया पथराव, दरोगा समेत छह घायल, चार गिरफ्तार, इतने लोगों पर केस दर्ज...

 

संबंधित समाचार