Kanpur: नजूल की 1700 करोड़ की जमीन का केडीए ने किया स्थलीय निरीक्षण; चार दिनों तक होगा जमीन का सर्वे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमीन के नेतृत्व में टीम करेगी जांच

कानपुर, अमृत विचार। पॉश इलाके सिविल लाइंस में नजूल की 1700 करोड़ की जमीन में कब्जे के प्रयास के मामले में कार्रवाई को लेकर शासन पल-पल की अपडेट ले रहा है। शुक्रवार सुबह इस मामले में विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के साथ एई अमनदीप तिवारी और नितिन कुमार व जेई कैलाश सिंह समेत साथ लोगों की टीम ने 11 बजे स्थलीय निरीक्षण शुरू किया। 

इनके साथ सर्वेयर पवन गुप्ता अमीन दिनेश और पवन पाल भी मौजूद थे। सर्वेयर ने बताया कि आने वाले चार दिनों तक सर्वे किया जाएगा। पूरी जमीन की पैमाइश तो हो ही रही है, साथ ही पूरी बाउंड्री समेत परिसर की जांच करने की बात कही गई है। मिशनरी का मामला होने के कारण शासन इस पर गंभीर है। जिला प्रशासन, केडीए और पुलिस की ओर से इस मामले में लगातार अपडेट लिया जा रहा है।    

धोखाधड़ी मामले की जांच शुरू, बयान दर्ज

कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के खिलाफ किदवई नगर थाने में एक धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पीडि़ता ने पुन: विवेचना के लिए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसीपी बाबूपुरवा से कहा गया है। पीड़िता के बयान शुक्रवार को दर्ज किए गए, जिसमें उसने एफआईआर को डिटो किया है, यानी जो एफआईआर में बयान थे वही दर्ज कराए हैं,  इस मामले में एसीपी बाबूपुरवा की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होने की बात डीसीपी ने कही है।  

एपी फैनी में प्लॉटिंग के मामले में डीसीपी की जांच शुरू

खलासी लाइन सिविल लाइंस स्थित एपी फैनी में हो रही प्लाटिंग में सलीम बिरयानी का नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई लोगों से एग्रीमेंट करने के बाद रुपये ले लिए गए और उसके बाद प्लॉटिंग शुरू की गई है। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि पूरे मामले की जांच डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी को सौंपी गई है। डीसीपी सेंट्रल ने इस मामले से जुड़ी सभी फाइलों को तलब कर जांच शुरू कर दी है। 

अफवाहों पर ध्यान न दें, अपनी समझ से काम लें

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर तमात तरह के मैसेज लगातार वायरल हो रहे हैं। वहीं अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। इसे लेकर भ्रम की स्थितियां पैदा हो रही हैं। जिन्हें लेकर एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं क्राइम विपिन मिश्र ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें, पुलिस अधिकारियों से जानकारी पुख्ता कर लें।

यह भी पढ़ें- Badaun: दंपती पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, दोनों की जलकर मौत, हादसे का मंजर देखकर लोगों की कांप गई रूह

 

संबंधित समाचार