संभल: गंगा स्नान करते तीन डूबे, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में जाहरवीर मंदिर पर सामूहिक कथा के बाद राजघाट गंगा के बबराला घाट पर ग्रामीण कलश विसर्जन करके गंगा स्नान कर रहे थे। तभी गंगा स्नान करते हुए तीन युवक गंगा में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर गोताखोरों ने छलांग लगा दी। थोड़ी देर बाद दो युवकों को बचा लिया गया। …

संभल,अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में जाहरवीर मंदिर पर सामूहिक कथा के बाद राजघाट गंगा के बबराला घाट पर ग्रामीण कलश विसर्जन करके गंगा स्नान कर रहे थे। तभी गंगा स्नान करते हुए तीन युवक गंगा में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर गोताखोरों ने छलांग लगा दी। थोड़ी देर बाद दो युवकों को बचा लिया गया। जबकि एक युवक का काफी तलाश के बाद गोताखोरों को शव मिला। सूचना मिलने पर बबराला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज की मड़ैया में स्थित जाहरवीर के मंदिर पर सामूहिक कथा का आयोजन हुआ था। यह कथा संपन्न हुई तो मंगलवार को ग्रामीण ट्रैक्टर व अन्य निजी वाहनों से राजघाट गंगा के बबराला गंगाघाट पर कलश विसर्जन करने को आए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने लगे। इसी बीच स्नान करते हुए गांव के ही बबलेश (25), सोनू (22), सुभाष (20) अचानक गहरे पानी में पहुंच गए। पानी में फंसा देखकर युवक चीखने चिल्लाने लगे।

साथ के ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीनों युवक डूबने लगे। वहीं उनकी चीख को सुनकर वहां किनारे पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सोनू, सुभाष को सकुशल बाहर निकाल लिया। परन्तु वह बबलेश को तलाश नहीं कर सके। इस पर गोताखोरों ने नाव से भी उसकी तलाश की। काफी तलाशी के बाद गोताखोरों को बबलेश का शव गंगा में मिला।

मृतक के परिवार में उसकी पत्नी तथा उसके दो बच्चे हैं, जिनका रो रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण सोनू, सुभाष को गांव लेकर चले गए। सूचना मिलने पर बबराला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि काफी देर तलाश के बाद बबलेश मिला, जिसे पास के चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उन्होंने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया।

संबंधित समाचार