अमरोहा: आज से शुरू होगा बैलेट पेपर मतदान, घर-घर जाएंगी टीम
अमरोहा,अमृत विचार। नौगांवा विधान सभा उपचुनाव में मतदान ईवीएम से हो रहा है,लेकिन बुजुर्ग और बीमार लोगों ने इच्छा जाहिर की थी कि वह मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते। इसलिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए। विधान सभा क्षेत्र में ऐसे 1096 मतदाता है,तो बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। 28 अक्टूबर से बैलेट मतदान …
अमरोहा,अमृत विचार। नौगांवा विधान सभा उपचुनाव में मतदान ईवीएम से हो रहा है,लेकिन बुजुर्ग और बीमार लोगों ने इच्छा जाहिर की थी कि वह मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते। इसलिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए। विधान सभा क्षेत्र में ऐसे 1096 मतदाता है,तो बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। 28 अक्टूबर से बैलेट मतदान शुरू होगा और 30 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क करेंगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया Aहै।
नौगांवा विधान सभा उपचुनाव का मतदान तीन नवंबर को होगा,लेकिन बैलेट पेपर से मतदान बुधवार से शुरू होगा। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है।जो बैलेट पेपर और बाक्स लेकर संबंधित वोटर के पास जाएंगी। वोटर अपनी इच्छा के अनुसार वोट करेगा। उस बाक्स को सील किया जाएगा और फिर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। टीमों के साथ पुलिस कर्मी भी मौजूद रहेंगे। गांववार टीमों का गठन किया गया है। 28 और 29 अक्टूबर को जो बैलेट पेपर से मतदान करने से छूट जाएंगे।उनको एक मौका 30 अक्टूबर का दिया जाएगा। इसके बाद बैलेट पेपर से मतदान नहीं होगा।
बैलेट पेपर से मतदान का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगा। नौगांवा विधान सभा क्षेत्र में ऐसे 1096 मतदाता है,जो बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। इनकी गिनती 10 अक्टूबर को मतगणना के दौरान होगी। प्रशासन ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। टीम अपने तय गांवों में ही जाएंगी। तीन नवंबर को मतदान होगा। जिसमें सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। इसमें वोटर ईवीएम के जरिए अपना वोट डालेंगे।
इंद्रनंदन, एसडीएम नौगांवा सादात ने बताया कि बैलेट पेपर से होने वाले मतदान के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। नौगांवा विधान सभा उपचुनाव में 1096 वोटरों ने बैलेट पेपर से मतदान करने की इच्छा जाहिर की थी।इसमें अधिकांश बुजुर्ग और बीमार लोग है। बैलेट पेपर से मतदान 28,29 और 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए गांववार टीमों का गठन किया गया है।
