बरेली : सास को फंसाने के लिए बहू ने बेटी को पीटा, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली अमृत विचार । बाजार घूमकर आने के सवाल पर बहू ने सास को फंसाने के लिए अपनी बेटी की पिटाई की। ससुर की शिकायत पर थाना बारादरी पुलिस ने बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कांकरटोला निवासी ताहिर अली ने बताया कि उनके बड़े बेटे आमिर अली की पत्नी बाजार से घूमकर आई थी। उनकी पत्नी शहनाज ने बहू खुशबू से बाहर जाने का कारण पूछा। इससे खुशबू नाराज हो गई और अपनी ही बेटी आयत को लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। खुशबू ने कहा कि तुम सभी को झूठे मुकदमे में फंसा देगी। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। आरोप है कि पुत्रवधू खुशबू मायके वालों के बहकावे में आकर उन लोगों को परेशान कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता