लखीमपुर खीरी में खूनी संघर्ष : आवारा पशुओं को भगाने में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे...दो लोगों की मौके पर मौत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। आवारा पशुओं को भगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मौका मुआयना किया। साथ ही आईजी रेंज प्रशांत कुमार लखनऊ से यहां पहुंच रहे हैं।
थाना भीरा के रणा बाजार में हुई घटना के सम्बन्ध में #SPKheri @GaneshPdSaha की बाइट pic.twitter.com/g7IyJNPl2R
— KHERI POLICE (@kheripolice) August 3, 2024
भीरा थाना क्षेत्र के देवरिया रणा गांव में शुक्रवार को आधी रात के बाद रामजीत पुत्र जसवंत पक्ष के खेतों में छुट्टा जानवर घुस गए थे। भगाने पर जानवर दूसरे पक्ष के संतराम के घर में घुस गए। इस पर संतराम और उनके पक्ष के लोगों ने रामजीत के लड़कों को पीट दिया। पता चला तो रामजीत के घरवाले शिकायत करने पहुंचे। इससे बौखलाए संतराम और उसके पक्ष के लोगों ने शिकायत करने आए लोगों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर रामजीत के घर में घुस गए। देर रात दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।

मारपीट में रामजीत, उनके पक्ष के रामलखन उर्फ गुड्डू और करीब सात लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से रामजीत और गुड्डू को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। विनीत, कौशलेंद्र, रामदेव आदि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में तनाव का माहौल है। कई थानों की पुलिस गांव में तैनात है।
भीरा थाना क्षेत्र के देवरिया रणा गांव में छुट्टा पशुओं को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस विवाद में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।-गणेश प्रसाद साहा, एसपी
ये भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी: प्रभारी प्रधानाध्यापिका की हेकड़ी; चार्ज देने की बजाय दिलवा रहीं धमकी, प्रधानाचार्य ने लगाई सुरक्षा की गुहार
