लखीमपुर खीरी: प्रभारी प्रधानाध्यापिका की हेकड़ी; चार्ज देने की बजाय दिलवा रहीं धमकी, प्रधानाचार्य ने लगाई सुरक्षा की गुहार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। राजकीय बालिका हाईस्कूल प्रतापपुर के चार्ज का मामला तूल पकड़ रहा है। डीआईओएस के निर्देश के बाद भी प्रभारी शिक्षिका जार्च देने में आनाकानी ही नहीं कर रही हैं, बल्कि चार्ज लेने के लिए नामित शिक्षक को परिचितों से धमकी दिलवाकर अनर्गल आरोप लगा रही हैं।
शिक्षिका की कार्यशैली से आहत शिक्षक ने डीआईओएस को पत्र लिखकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। चार्ज न देने के पीछे की वजह वित्तीय गड़बडि़यां बताई जा रही हैं। गत माह निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तमाम खामियां मिलने और जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन न करने पर डीआईओएस ने राजकीय बालिका हाईस्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रियंका को पद से हटा कर राजकीय हाईस्कूल लाखुन के प्रभारी प्रधानाचार्य देवेंद्र निगम को प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी 22 जुलाई को सौंपी थी।
मगर, शिक्षिका ने अब तक संपूर्ण चार्ज देने में आनाकानी कर चिर परिचितों से शिक्षक को धमकी दिलवा रही हैं। आरोपो से आहत शिक्षक देवेंद्र निगम ने डीआईओएस को पत्र लिखकर विद्यालय के वित्तीय मामलों की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के साथ जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इन नंबरों से दी गई धमकी
शिक्षक देवेंद्र निगम ने डीआईओएस को पत्र लिखकर बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय को प्राप्त वार्षिक अनुदान एवं विभिन्न मदो में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष जो सामाग्री क्रय की गई है, का लेखा जोखा मांगे जाने पर शिक्षिा प्रियंका के घरवालों द्वारा फोन पर धमकी दी गई है, जिन्हे नंबर 7417704738 एवं 9956513765 हैं।
राजकीय बालिका हाईस्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रियंका को पद से हटाकर राजकीय हाईस्कूल लाखुन के प्रधानाचार्य देवेंद्र निगम को पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार्ज देने का आदेश दिया जा चुका है। इसमें लापरवाही करने पर विभागीय कार्रवाई होगी।- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
यह भी पढ़ें- Unnao: अपहर्ताओं की निशानदेही पर गोमती नदी से युवक का शव बरामद; आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली में काटा हंगामा
