Somalia : मोगादिशु के समुद्र तट पर होटल में आतंकी हमला, 32 लोगों की मौत...अल-शबाब ने ली हमले की जिम्मेदारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोगादिशु (सोमालिया)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट पर स्थित एक होटल पर शुक्रवार शाम हुए हमले में 32 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस प्रवक्ता मेजर अब्दिफतह अदन हस्सा ने पत्रकारों को बताया कि हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और बाकी नागरिक थे। हसन ने बताया कि हमले में एक अन्य सैनिक घायल भी हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गोलीबारी हुई। अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीका में सहयोगी संगठन अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम से कहा कि हमला उसके लड़ाकों ने किया। मोगादिशु का एक लोकप्रिय क्षेत्र लीडो बीच शुक्रवार रात को काफी चहल-पहल वाला होता है, क्योंकि सोमालियाई लोग यहां अपने सप्ताहांत का आनंद लेते हैं। 

सोमालिया पुलिस ने कहा कि राजधानी मोगादिशु में सम्रुद तट पर स्थित होटल पर किए गए हमले में 32 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए, अल-कायदा से जुड़े संगठन अल-शबाब ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

ये भी पढ़ें : हमास नेता Ismail Haniyeh की हत्या के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, ईरान ने दर्जनों अधिकारियों को किया गिरफ्तार 

संबंधित समाचार