लखनऊ: नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे बिजली विभाग, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आलमबाग नटखेड़ा रोड पर आये दिन बिजली की समस्या हो जाती है। जिससे स्थानीय लोग और व्यापारी अक्सर परेशान होते हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को दोपहर बिजली गई तो दूसरे दिन 24 घंटे बाद बिजली आई। जिसके चलते लोगों को खाना तक नसीब नहीं हो पाया। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी बिजली की समस्या दूर नहीं हुई।

मनीष अरोड़ा ने बताया कि आज एसडीओ नीरज वर्मा से मुलाकात हुई है। उन्हें बताया गया है कि नटखेड़ा रोड पर बिजली के बॉक्स खुले हुए हैं जिसकी वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इधर लगातार नटखेड़ा रोड पर कई जगह बिजली के पैनल से आग निकलती है, धमाका भी हुआ है। व्यापारियों को तो डर हमेशा सताया करता है। इसके पीछे की वजह दुकानों के बाहर बिजली के पैनल लगे होना है। मनीष अरोड़ा के मुताबिक एसडीओ से बाजार का निरीक्षण करने के लिए अपील की गई है। एसडीओ ने आश्वासन भी दिया है। इस अवसर पर शिवराज भाटिया, विवेक सक्सेना, मुदित चावला, कैलाश सचदेवा, मयंक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली कोचिंग सेंटर मौत मामला: अदालत ने बेसमेंट के सह-मालिकों की याचिका का किया निपटारा

संबंधित समाचार