प्रयागराज: एक दिन पहले अमेरिका से कॉल कर दूल्हे ने शादी से किया इंकार, केस दर्ज
प्रयागराज, अमृत विचार। वैवाहिक पोर्टल के माध्यम से तय हुई शादी की तारीख से ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने अमेरिका से कॉल कर शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इससे परिवार के लोग सन्न रह गए। बाद में दुल्हन की मां ने धूमनगंज थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
राजरूपपुर की रहने वाली युवती हरियाणा के एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वैवाहिक पोर्टल के जरिए बिहार के मुजफ्फरपुर के कौशिक सरकार से उसकी शादी की बातचीत शुरू हुई। बताते हैं कि बीते दिसंबर में कौशिक और उसके माता-पिता रिश्ता तय करने के लिए युवती के घर आए थे। दोनो पक्षों की सहमति से रिश्ता तय हो गया। बीते जून माह में लड़की के घरवाले भी मुजफ्फरपुर लड़के के घर गए थे तो उस समय कौशिक अमेरिका जा चुका था।
31 जुलाई को विवाह की तारीख तय हो गई। लेकिन शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। एक दिन पहले लड़के ने अमेरिका से कॉल किया और उसकी बेटी से कहा कि उसे शादी न करने की धमकी दी गई है। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। बाद में पता चला कि लड़के ने ही अपने दोस्त के नंबर से कॉल कराई थी।
ये भी पढ़ें- मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाने का संदेश देने निकले मोहित, 30 हजार किमी की यात्रा पर साइकिल से पहुंचे प्रयागराज
