अयोध्या: 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर फहराएगा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नागरिकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए एक बार फिर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। 15 अगस्त को इसे गरिमा पूर्ण ढंग से मनाए जाने की तैयारी है। विविध आयोजन किए जाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बीते दो साल की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जा रहा है। समिति से आम नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की जाएगी। 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। नागरिकों को झंडा फहराने के साथ नियमों की जानकारी भी दी जाएगी। आम लोगों को झंडे की व्यवस्था के लिए स्वयं सहायता समूह से दूसरी संस्थाओं को लगाया जाएगा। डीएम कार्यालय ने भी शासन से इस आशय का पत्र आने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या : पूर्व विधायक खब्बू ने रेप पीड़िता परिवार से मिल दिया मदद का आश्वासन 

संबंधित समाचार