फतेहपुर में अजब-गजब टप्पेबाजी की घटना आई सामने: कार में भरवाया पेट्रोल...फ्यूल टैंक का ढक्कन बंद करने लगा सेल्समैन, फिर कर दिया ये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

फतेहपुर, अमृत विचार। औंग थानाक्षेत्र के हाईवे में गोधरौली गांव के कृष्णा पेट्रोलियम पंप से डीजल भरवाने के बाद कार लेकर सवार भाग निकले। रात करीब 11 बजे कार सवार डीजल भरवाने पहुंचे थे। सेल्समैन ने तीन हजार दस रुपये का डीजल डालकर फ्यूल टैंक का ढक्कन बंद करने लगा। इतने में ही, कार लेकर भाग निकले।

सेल्समैन के शोर मचाने पर दूसरे सेल्समैन ने बाइक से कार का पीछा किया। तेजी से कार फतेहपुर की तरफ निकल गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में कार में भारत सरकार का लोगो और लखनऊ की नंबर प्लेट लगी दिखाई पड़ रही है। सेल्समेन ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मैनेजर पवन ने औंग थाना पुलिस को तहरीर दी है। 

पेट्रोल पंप मालिक राजेश कुमार शुक्ला का लखनऊ में आवास है। मैनेजर ने घटना की सूचना सीसीटीवी फुटेज मालिक को भेजा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नंबर से गाड़ी मालिक की तलाश की। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: ग्रीनपार्क में मैच में पहली बार लगेगा 4-के कैमरा...27 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच होगा टेस्ट मैच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता