शाहजहांपुर: गंगा में फिर उफान, स्टेट हाईवे पर फिर पहुंचा बाढ़ का पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजादनगर, चौरा, इस्लामनगर समेत कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी

मिर्जापुर, अमृत विचार। गंगा की बाढ़ एक बार फिर विकराल होने लगी है। बाढ़ का पानी स्टेट हाईवे के ऊपर से निकलने लगा है। एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पैलानी सहित तमाम गांव में बाढ़ का पानी घुस गया।

दो दिन तक शांत रहने के बाद एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुसीबत बढ़ने लगी है। रविवार को एक बार फिर बाढ़ का पानी ढाई घाट मार्ग पर चौरा गांव के पास करीब ढाई फिट ऊपर चलने लगा है। जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। बाढ़ का पानी पैलानी उत्तर ग्राम पंचायत के मजरा आजादनगर गांव में घुस गया है। 

इस्लामनगर, बांसखेड़ा, मस्जिदनगला, पैलानी, चितार, बसोलानगला, चौरा, कमथरी समेत कई गांवों के चारों ओर पानी भर गया है। बाढ़ से फिलहाल फर्रुखाबाद जिले के क्षेत्र ज्यादा प्रभावित है। मिर्जापुर का आजादनगर व इस्लामनगर पर फिलहाल बाढ़ का असर दिख रहा है। चौरा से नगलाबसोला मार्ग पर भी बाढ़ का पानी तेजी से चलने लगा है।

ये भी पढ़ें- रवि प्रकाश हत्याकांड: पूछताछ के नाम पर बालिका को थाने में बैठाया, चर्चा हुई आम तो छोड़ा

संबंधित समाचार