हरदोई: एसपी ने दो एसआई किए निलंबित, जानिये वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी और मझिला थाने में तैनात एसआई को निलंबित कर दिया है। एसपी नीरज कुमार जादौन रविवार की सुबह पुलिस की मुस्तैदी परखने निकले, उस बीच पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी पुलिस बूथ से गायब दिखे, जिसके चलते एसपी ने उन्हे निलंबित कर दिया, वहीं मझिला थाने में तैनात एसआई ने कोर्ट से तलब की गई आधी-अधूरी जानकारी दी, एसपी ने इसे लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया।

एसपी नीरज कुमार जादौन रविवार की सुबह सीओ सिटी अंकित मिश्रा के साथ पुलिस की मुस्तैदी परखने निकले। पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह पिहानी चुंगी बूथ से गायब थे,जबकि एसपी ने उन्हे बूथ की चौकसी बरतने के लिए तैनात किया था,जिससे नाराज़ एसपी ने एसआई दिनेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया, वहीं मझिला थाने में तैनात एसआई मोहम्मद तौफीक पर आरोप है कि कोर्ट ने कुछ जानकारी तलब की थी,लेकिन उन्होंनें आधी-अधूरी जानकारी दी,जिसके चलते एसपी ने उन्हे लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया।

यह भी पढे़ं : Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने शूटआउट में ब्रिटेन को हराया, ओलिंपिक मेडल से एक जीत दूर

संबंधित समाचार